गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले के परिषदीय स्कूलों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाओं की शुरुआत हुई। पहले दिन पांचवीं कक्षा तक मौखिक परीक्षा कराई गई। वहीं कक्षा छठी से आठवीं तक विद्यार्थियों की बेसिक क्राफ्ट, कृषि, खेल और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई जा रही हैं।मंगलवार को पहली पाली में कक्षा दो से आठवीं तक गणित की और दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठवीं तक संस्कृत व उर्दू की परीक्षा होगी। 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी, 19 मार्च को पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में कला एवं संगीत की परीक्षा होगी। 20 मार्च को विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन और कार्यानुभव विषय की परीक्षा होगी। परीक्षाएं 20 मार्च तक संपन्न हो जाएंगी। 30 मार्च को परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जाएंगे। परीक्षाओं के लिए विभा...