परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई की हर चौथे शनिवार को होगी समीक्षा
बरेली, सितम्बर 23 -- परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता व पढ़ाई की समीक्षा अब हर माह के चौथे शनिवार को होगी। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अपने क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर शैक्षिक गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे। हर माह होने वाली समीक्षा के आधार पर सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने इस संबंध में सभी बीएसए को पत्र जारी किया है। जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि समीक्षा तंत्र बनाकर स्कूल, ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर निरंतर निगरानी व सुधारात्मक कार्रवाई के लिए निर्धारित व्यवस्था होगी। समीक्षा में देखा जाएगा कि शैक्षिक कैलेंडर का पालन व मासिक पाठ्यक्रम के लक्ष्य की प्राप्ति हो रही है या नहीं। छात्रों को पढ़ने व सीखने में कठिनाई तो नहीं आ रही, निपुण तालिकाओं में दक्षताओं का अंकन, निपुण एप के नियमित आकलन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.