बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं के दूसरे दिन पहली पॉली में गणित और दूसरी पॉली में संस्कृत/उर्दू विषय की परीक्षा हुई। पहली पॉली सुबह साढ़े 9 से साढ़े 11 और दूसरी पॉली दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे तक चली। बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं सकुशल सम्पन्न कराई जा रही हैं। जिले में मंगलवार को कक्षा पांच और आठ को छोड़कर अन्य कक्षाओं की पहली पॉली में गणित विषय की परीक्षा हुई। इन दोनों कक्षाओं की गणित विषय की परीक्षा आगामी 24 मार्च को बोर्ड परीक्षा के तर्ज पर आयोजित की जाएगी। दूसरी पॉली में संस्कृत/ उर्दू विषय का पेपर हुआ। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में परीक्षा 20 मार्च तक संपन्न कराई जाएगी। जिले के 2071 प्राइमरी, उच्च प्राइमरी व संविलियन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.