भदोही, मार्च 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। दस मार्च तक परिषदीय स्कूलों में प्रश्नपत्र पहुंच जाएगा। वार्षिक परीक्षा में कुल एक लाख 32 हजार कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। कक्षा दो से पांचवीं तक की मौखिक और लिखित परीक्षा होगी। विभाग ने परिषद की ओर से जारी समय सारणी के अनुसार परीक्षा कराने को निर्देशित किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें एक लाख 32 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। एक अप्रैल से शुरू होने वाले नये शिक्षा सत्र से पूर्व एक सप्ताह के अंदर वार्षिक परीक्षा, मूल्यांकन और परीक्षाफल जारी होगा। परिषदीय स्कूलों में दस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.