परिषदीय स्कूलों में तीन दिन में 4216 बच्चों का नामांकन
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने को विभाग स्कूल चलो अभियान चला रहा है। अभियान के दौरान छह साल तक के सभी बच्चों का एडमिशन स्कूलों में कराना है। चार अप्रैल तक परिषदीय स्कूलों में 4216 बच्चों का नामांकन किया गया है। बीएसए ने नामांकन की रोज समीक्षा शुरू कर दी है। बीईओ को निर्देश दिया गया है कि रोज हर स्कूल में नामांकन बढ़ाया जाए। गांव का कोई भी बच्चा नामांकन से छूटने न पाए। वहीं आउट आफ स्कूल बच्चों को चिन्हित कर उन्हें स्कूल में दाखिल कराना है। जिले के परिषदीय स्कूल में नामांकन को एक से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि बच्चों के नामांकन की रोज समीक्षा की जा रही है। अब तक 4216 बच्चों के नामांकन हो चुके हैं। नामांकन लगातार चलते रहेंगे। अभिभावक बच्चों का ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.