बलरामपुर, अप्रैल 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुआत उत्साह के साथ हुई। इस बार शासन की पहल पर परिषदीय विद्यालयों में सत्र शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति कर दी गई, जिससे पहले ही दिन बच्चों के हाथों में किताबें पहुंचने से पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो गई। हालांकि दूसरी ओर गैस सिलेंडर की कमी ने मिड-डे मील व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले में संचालित 1815 परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में करीब 2.27 लाख छात्र पंजीकृत हैं। विभाग द्वारा 21.90 लाख निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की मांग की गई थी, जिसमें से लगभग 18 लाख पुस्तकें उपलब्ध कराकर ब्लॉकों के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचा दी गई हैं। शेष 3.90 लाख पुस्तकें जल्द मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सत्र शुरू होने के शुरुआती पा...