देवरिया, अप्रैल 27 -- देवरिया, हिटी। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के खेल प्रतिभाओं को पंख देने के लिए स्पोर्टस क्लब का गठन किया जाएगा। इसके जरिए खेल प्रतिभाओं को तराश कर छात्रों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जाएगा। जनपद में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के तहत कुल 2121 परिषदीय स्कूल संचालित हैं जिनमें करीब 1.60 लाख छात्र नामांकित हैं। स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को तमाम प्रकार की खेल गतिविधियां कराई जाती हैं। इसके पीछे उद्देश्य है कि छात्रों में खेल कौशल प्रारंभिक स्तर से ही विकसित किया जाए। बच्चों को खेल में दक्ष बनाने के लिए एक जिला व्यायाम शिक्षक व 16 ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों की तैनाती की गई है। साथ ही शासन स्तर से प्रति वर्ष प्राथमिक स्कूल को 5 हजार और उच्च प्राथमिक स्कूलों को 1...