परिषदीय स्कूलों में एक अप्रैल से चलेगा स्कूलों चलो अभियान
हापुड़, मार्च 15 -- परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान शुरू होगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए बजट जारी किया गया है। इस बजट से ब्लॉक व विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एबीएसए ने प्रधानाचार्यों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो रही है। पहले ही दिन स्कूल चलो अभियान शुरू किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी इसकी शुरुआत करेंगे। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को बजट जारी किया गया है।यह अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। दूसरा चरण एक जुलाई से प्रारंभ होकर 15 जुलाई तक चलेगा। तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रवेश दिलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीएमओ व बीएसए को दी गई है। इसी तरह छह वर्ष तक के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.