लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में परिषदीय उच्च प्राथमिक, कंपोजिट स्कूलों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में छात्रों के लिए इसी महीने से बैगलेस डे शुरू होंगे। शनिवार को मस्ती की पाठशाला लगाकर उन्हें गतिविधियों के माध्यम से सिखाने पर जोर दिया जाएगा। 14 नवंबर के तक 10 बैगलेस डे की गतिविधियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है।

बैगलेस डे की गतिविधियाँ महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 10 बैगलेस डे का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। 22 अगस्त को चौथे शनिवार के दिन मिट्टी के खिलौने, स्थानीय शिल्पकार के साथ कौशल कार्यशाला व कला एवं शिल्प प्रदर्शनी में से कोई एक गतिविधि आयोजित होगी। ऐसे ही 29 अगस्त को पांचवें शनिवार के दिन औषधीय पौधे के उद्यान का विकास, कंपोस्ट व वर्मी कंपोस्ट का निर्म...