बलिया, मार्च 15 -- बलिया। परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 से 20 मार्च तक होगी। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। उन्होंने बताया है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11. 30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 12.30 से 2. 30 बजे तक होगी। कक्षा एक के बच्चों की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा दो से पांचवीं तक की परीक्षा लिखित और मौखिक दोनों माध्यम से होगी। वहीं कक्षा छह से 8वीं तक के छात्रों की परीक्षा केवल लिखित होगी। इसके लिए प्रश्नपत्र तैयार कराने से लेकर स्कूलों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला स्तर पर तय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.