पीलीभीत, जून 22 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन 25 जुलाई से शुरू हो जाएगा। स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के लिए परिषदीय स्कूल 22 जून से खोल दिए जाएंगे। इस दौरान स्कूलों में साफ-सफाई, रंगाई, रंगोली आदि व्यवस्थाओं को पूरा किया जाएगा। जिला समन्वयक सचिन चौधरी ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को 22 जून से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में सभी व्यवस्थाएं 24 जून तक पूरी करने के लिए कहा गया है। यह भी पढ़ें- बेसिक शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों से 23 जून को अपर मुख्य सचिव करेंगे संवाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...