बदायूं, दिसम्बर 8 -- बदायूं, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षायें 10 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षा से संबंधित तैयारियां बीएसए ने पूरी करा ली हैं। प्रश्नपत्र डायट में तैयार कराए गये हैं। कॉपियों भी विभाग ने खरीद ली हैं, कल तक सभी स्कूलों में पेपर कॉपियां पहुंच जायेंगी। परीक्षा 10 दिसंबर को संपन्न होगी। जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 2155 है, इन स्कूलों में 2.91 लाख छात्र-छात्रायें पंजीकृत हैं। ये बच्चे 10 दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में करायी जायेगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होगी। कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होगी। दो से लेकर पांच तक की मौखिक और लिखित दोनों परीक्षाएं होंगी। कक्षा छह से आठ तक तक लिखित परीक्षाएं होंगी। हिंदी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.