परिषदीय स्कूलों में अब हर माह होगा टीचिंग ऑडिट
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले के परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने और गुणवत्ता में सुधार के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब परिषदीय स्कूलों में हर महीने टीचिंग ऑडिट कराया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की तरफ से इस संबंध में सभी जिलों के बीएसए को आदेश जारी कर दिया गया है। जिले में 1576 परिषदीय विद्यालय है। अब हर महीने के चौथे शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी अपने ब्लॉक के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करेंगे।
बैठकों की समीक्षा इस बैठक में पिछले एक महीने के शैक्षणिक कार्यों की गहन समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा महीने भर वह विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा भी लेंगे और उसका मासिक रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे। इस संबंध म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.