परिषदीय स्कूलों को एक जुलाई से खोलने की मांग
लखनऊ, जून 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने एक जुलाई से ही परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों को खोलने की मांग की है। अत्याधिक गर्मी होने के कारण विद्यालयों को अभी न खोला जाए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने जलवायु परिस्थितियों के अनुसार समय-सारिणी निर्धारित करने की मांग की है। उन्होंने अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा को इस संबंध में ज्ञापन भेजा है। ग्रीष्मकाल में विद्यालय सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे और शीतकाल में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक खोलने की मांग की है। यह भी पढ़ें- विद्यालयों के समय परिवर्तन के लिए दिया ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.