बिजनौर, जनवरी 11 -- नर सेवा-नारायण सेवा संस्था के माध्यम से युवा दिवस पर आज भव्य कार्यक्रम में ऐश्वर्य मौसम चौधरी बिजनौर विधानसभा क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के बच्चों को 'हिन्दुस्तान ओलम्पियाड' परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रवेश पत्र दिलाएंगे। डीएवी इंटर कालेज में दोपहर 12:00 बजे आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिजनौर सांसद चन्दन चौहान रहेंगे। 'पढ़ेगा बिजनौर-बढ़ेगा बिजनौर' का स्लोगन देने वाले ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने बताया, कि हिन्दुस्तान ओलम्पियाड परीक्षा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ ही इनकी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए भी अहम साबित होती है। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे प्रतिभाशाली होते हुए भी आर्थिक व अन्य कारणों से ऐसी परीक्षाओं में कम ही भाग ले पाते हैं। सरकारी स्कूलों के बच्चे भी अपनी प्रतिभा को निखार सकें और स्वमूल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.