सिद्धार्थ, नवम्बर 11 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा ब्लॉक संसाधन केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अमौना पर परिषदीय स्कूलों के बच्चों की गणित ओलंपियाड प्रतियोगी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा का उद्देश्य छात्रों में गणित विषय के प्रति दक्षता और उत्कृष्टता बढ़ाना रहा। ओलंपियाड में ब्लॉक के कुल 55 उच्च प्राथमिक स्कूलों से दो-दो प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया गया था। पंजीकृत 110 में से 100 बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चली। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए थे। इस दौरान बांसी डायट के मेंटर बद्रीनाथ त्रिपाठी ने परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा प्रभारी एआरपी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि सरकार की पहल पर गणित ओलंपिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.