परिषदीय स्कूलों के बच्चों की ट्रेकिंग
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 9 -- फर्रुखाबाद। जिले के परिषदीय विद्यालयों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शासन ने बजट जारी किया है। स्कूलों के बच्चों की ट्रेकिंग की जाएगी और यू डायस पर भी बजट खर्च किया जाएगा। यू डायस प्लस के लिए प्रति छात्र 2 रुपये और बच्चों की ट्रेकिंग के लिए प्रति छात्र 3 रुपये की दर से बजट तय किया गया है। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों को इस धनराशि से यू डायस डाटा फीडिंग, छात्र-छात्राओं की ट्रैकिंग, रजिस्टर मेंटेनेंस और ऑनलाइन रिपोर्टिंग का कार्य करना होगा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी और वित्त एवं लेखाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि धनराशि का उपयोग केवल इसी मद में किया जाए और समय से उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को भेजा जाए। इससे परिषदीय स्कूलों में डिजिटल निगरानी और पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.