मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में जनपद के मोरना, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर सदर व शहर, खतौली और अन्य ब्लॉकों के कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए प्रदूषण नियंत्रण के आधुनिक उपाय, सुरक्षा अलार्म सिस्टम, वाटर हार्वेस्टिंग और स्मार्ट सिटी जैसे समसामयिक विषयों पर वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बच्चों द्वारा बनाए गए म...