प्रयागराज, फरवरी 16 -- आदर्श कंपोजिट विद्यालय सीपीआई नगर क्षेत्र में सोमवार को आयोजित मंडलीय बाल उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि संयुक्त विकास आयुक्त मत्स्य नाथ त्रिवेदी ने किया। प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर से आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वाभिमान और सफलता की कहानियां भी प्रस्तुत कीं। विभिन्न गतिविधियों के आधार पर दस बच्चों को चैंपियन ऑफ चेंज के रूप में चुना गया। ये बच्चे अब फरवरी अंत में होने वाली प्रदेशस्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चयनित चैंपियन ऑफ चेंज में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) बहादुरपुर की संस्कृति, उच्च प्राथमिक विद्यालय मांधाता प्रतापगढ़ की अंशिका भारती, रिया व अरीबा, कंपोजिट स्कूल बाबागंज प्रतापगढ़ की अर्पिता पटेल, केजीबीवी कौंधियारा की खुशबू पटेल, केजीबीवी सोरांव की अनामिका, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.