इटावा औरैया, मार्च 31 -- बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क किताबें दी जाती हैं । निशुल्क वितरण के लिए यह किताबें जिला मुख्यालय पहुंच चुकी है । जिले में 1447 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए कुल मिलाकर 9 लाख 48 हजार 832 किताबें भेजी गई है ।इन किताबों को जिला मुख्यालय पर सत्यापन कराए जाने के बाद बीआरसी भेजा गया है जहां से विद्यालयों में किताबों का वितरण कराया जाएगा । किताबों के वितरण का यह कार्य 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इन विद्यालयों में परीक्षा फल के वितरण का कार्य पूरा कर दिया गया है और 1 अप्रैल से नये शिक्षा सत्र का शुभारंभ होगा । बेसिक शिक्षा विभाग का दावा है कि नये शिक्षा सत्र के पहले दिन से ही छात्र छात्राओं को निशुल्क किताबें दी जाने लगेगी ताकि उनका अध्ययन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.