चंदौली, मार्च 15 -- पीडीडीयू नगर/शहाबगंज, हिटी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही संबंधित विद्यालयों और खंड शिक्षाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले के नौ ब्लाकों में संचालित 1188 परिषदीय स्कूलों में डेढ़ लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों की परीक्षा कराने के लिए प्रश्नपत्र आदि की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। परीक्षा को लेकर विद्यालय स्तर पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और समयबद्ध संचालन के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। शिक्षकों को भी परीक्षा संबंधी जिम्मेदारियां सौंप दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.