चंदौली, मार्च 16 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई। यह परीक्षा 20 मार्च तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन कक्षा एक आठवीं तक की मौखिक परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए खंड शिक्षाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंगलवार को कक्षा दो आठवीं तक की गणित विषय की लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए प्रश्नपत्र और कापी सभी स्कूलों पर पहुंच गया है। जिले के नौ ब्लाकों में संचालित 1188 परिषदीय स्कूलों में डेढ़ लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों की परीक्षा कराने के लिए प्रश्नपत्र आदि की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। बीएसए सचिन कुमार ने परीक्षा के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी है। चेताया है कि किसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.