उन्नाव, जून 16 -- उन्नाव, संवाददाता। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूलों का मंगलवार से ताला खुल जाएगा। बच्चों की आव भगत के लिए सोमवार को सभी स्कूलों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाने का काम किया गया। बच्चों का स्वागत रोली टीका, फूलमाला व एमडीएम में मीठे पकवान परोसकर किया जाएगा।शिक्षक संजीव शंखवार, प्रदीप वर्मा, अमित तिवारी, प्रवीण शर्मा, प्रदीप द्विवेदी आदि ने बताया कि शिक्षकों का नामांकन बढ़ाने, छात्र छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने, आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर रहेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जिले के परिषदीय स्कूल मंगलवार से फिर गुलजार हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- आज से खुलेंगे स्कूल, तिलक कर बच्चों का स्वागत वहीं स्कूल में छात्र पहुंचेंगे, लेकिन शिक्षक होंगे कि नहीं इस बात ...