सोनभद्र, दिसम्बर 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरु हो गई। पहले दिन प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय कला, कृषि, गृहशिल्प, खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई। जिला मुख्यालय एवं आसपास के परिषदीय स्कूलों में बुधवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरु हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। प्रथम पाली में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पाली में छह से आठ तक के बच्चों की कला, कृषि, गृहशिल्प, खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई। इस दौरान शिक्षक बच्चों को विद्यालय में बैठाकर परीक्षा लेते देखे गए। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बुधवार से अर्धवार्षिक परीक्षा प्रारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.