एटा, अप्रैल 20 -- हीटबेव एवं चिलिचलाती धूप से बच्चों को बचाने के लिए परिषदीय विद्यालयों का समय परिवर्तित कर दिया गया है। परिषदीय विद्यालयों का बीएसए दिनेश कुमार ने समय परिवर्तित कर दिया है। स्कूल में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राएं हीटबेव, धूप का शिकार होने से बच सकें। बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों का समय परिवर्तित करते हुए सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक का कर दिया है। बीएसए ने विद्यालयों के लिए सूचना जारी करते हुए आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश स्कूल प्रधानाध्यापकों को दिए हैं। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी को भी इस बात के लिए निर्देशित किया है कि भीषण गर्मी, हीटबेव के प्रभाव से विद्यार्थियों का बचाव करने के लिए वह अपने स्तर से भी बेहतर पहल करें। यह भी पढ़ें- यूपी में गर्मी के चलते कक्षा 8 तक के परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव, जान ले...