प्रयागराज, मार्च 19 -- बेसिक शिक्षा परिषद के ग्रामीण क्षेत्र में तैनात शिक्षकों को जल्द नगर क्षेत्र में पदस्थापित किया जाएगा। परिषदीय नियमावली के अनुसार, ग्रामीण और नगर क्षेत्र के शिक्षकों का कैडर अलग होता है। नई भर्ती केवल ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में होती है और समय-समय पर वरिष्ठता एवं विकल्प के आधार पर शिक्षकों को नगर क्षेत्र में तैनाती दी जाती है। हालांकि पिछले एक दशक से अधिक समय से ग्रामीण से नगर क्षेत्र में शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से नगर क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हो गई है। कई स्कूल में शिक्षक ही नहीं बचे हैं और दूसरे स्कूल के शिक्षकों को संबद्ध करके पढ़ाई कराई जा रही है।इस मामले में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल का कहना है कि स्कूलों में स्वीकृत पदों की बजाय आरटीई के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.