कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बरैसा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय को 18/19 अप्रैल की रात चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर किचेन व स्टोर रूप में घुसे चोर बर्तन के साथ ही गैस सिलेंडर भी उठा ले गए। प्रधानाध्यापक रवि प्रकाश पांडेय की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए मुखबिरों का जाल बिछाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...