बांदा, अप्रैल 17 -- पैलानी। पैलानी तहसील के अमलोर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंपोजिट की प्रधानाचार्य किरण शुक्ला का बच्चों से काम करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बच्चे कुर्सियां व अन्य सामान व्यवस्थित करने में जुटे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। किरण शुक्ला पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं। जिसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल ने की भी थी। 8 अप्रैल को निरीक्षण भी किया, निरीक्षण में विद्यालय में छात्र उपस्थित कम पाई गई, जबकि एमडीएम पंजिका में छात्र उपस्थित बढ़ाकर दर्ज की गई थी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में विद्यालय को 75000 कंपोजिट ग्रांट प्राप्त हुई थी, जिसके साथ मानक के अनुरूप काम न होने के कारण दस मार्च को नोटिस जारी की थी। बीएसए अव्यक्तराम तिवारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.