श्रावस्ती, अप्रैल 10 -- कटरा, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र इकौना के प्राथमिक विद्यालय नत्थापुरवा में बुधवार को पांचवी के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक उत्सव और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम आए हुए अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वल करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्रों ने दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें स्नेहपूर्वक विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में बच्चों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन और मिठाइयों की भी व्यवस्था की गई थी। प्रधानाध्यापक मिथिलेश मिश्रा और एआरपी सौरभ रत्न पाण्डेय ने कक्षा 5 उत्तीर्ण कर चुके 51 छात्र-छात्राओं को अंक पत्र और स्थानांतरण पत्र देकर शुभकामनाएं दी और उन्हें आगे की पढ़ाई में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया ...