बागपत, जुलाई 3 -- बागपत। शासन से आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर बदलाव किया गया है। अब सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को परिषदीय विद्यालयों के साथ दोबारा मैपिंग की जाएगी। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में एक किलोमीटर तथा शहरी क्षेत्रों में 500 मीटर की परिधि में आंगनबाड़ी केंद्रों को पास के प्राथमिक विद्यालय से जोड़ा जाएगा। इस नई व्यवस्था से बच्चों को स्कूल रेडीनेस, प्रारंभिक शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का एकीकृत लाभ उपलब्ध कराना है। अब तक विद्यालयों से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग की जाती थी। ऐसे केंद्रों को विद्यालय परिसर अथवा उससे जुड़े स्थानों पर संचालित कर बच्चों को सुविधाएं दी जाती है। शासन ने इस दायरे का विस्तार कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक किलोमीटर और शहरी क्षेत्रों में 500 मीटर तक की सीमा निर्धारित करने का निर...