आजमगढ़, मार्च 16 -- सठियांव, हिन्दुस्तान संवाद। डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने प्राथमिक विद्यालय सठियांव प्रथम के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। विभिन्न परिधानों में सजे बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत ,देशभक्ति गीत, योगा, डांस, होली गीत सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।पहलगाम में हुए आतंकी हमले और वृद्धाश्रम पर पर नाटक के मंचन ने सभी लोंगों को सोचने और रोने के लिए विवश कर दिया। भोलेनाथ और पार्वती जी के नृत्य की भी लोगों ने खूब सराहना किया। डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक दिन रात लगे रहते हैं। डॉ. आरपी सिंह ने कहा की सरकारी स्कूल के बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नही है।इस मौके पर एसआरजी जयशंकर सिंह, एआरपी पवन वर्मा, जयदीप, विजय मिश्र, विवेक सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि प्रियंका...