कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों के दो प्रतिभाशाली छात्र आकाश और कीर्ति ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इस पर एडी बेसिक शिवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा गठित कमेटी के साथ एक्सपोजर विजिट के लिए 23 मार्च से 26 मार्च तक आईआईटी गांधीनगर भेजा गया। जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय करचल, सरवनखेड़ा की कक्षा 7 में पढ़ने वाले छात्र आकाश ने नदी की गंदगी साफ करने वाली नाव बनाकर प्रथम पुरस्कार और संविलयन विद्यालय माती किशुनपुर की छात्रा कीर्ति चौहान ने आपातकालीन सड़क का मॉडल बनाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। परियोजना द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को हवाई यात्रा का अनुभव कराते हुए आईआईटी गांधीनगर जैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.