सिद्धार्थ, मार्च 2 -- उस्का बाजार। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत उस्का बाजार क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के 100 बच्चों ने रविवार को शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान का शैक्षिक भ्रमण किया। यह भ्रमण बीईओ ओमप्रकाश मिश्र की देखरेख में हुआ। बीआरसी परिसर से बीईओ ने हरी झंडी दिखाकर दो बस को रवाना किया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने प्राणि उद्यान में विभिन्न वन्य जीवों को नजदीक से देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके बाद बच्चों ने नौका विहार का भी आनंद लिया। बीईओ स्वयं पूरे समय बच्चों के साथ रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उन्होंने बताया कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी मिलती है। इस दौरान अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.