सिद्धार्थ, मार्च 6 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज क्षेत्र के जखौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा महक खान का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इंस्पायर्ड अवॉर्ड नामक नवाचारी प्रतियोगिता में चयन हुआ है। शिक्षक अभिषेक कुमार ने गुरुवार को बताया कि इस छात्रा को नवाचारी प्रोटोटाइप व मॉडल के निर्माण के लिए भारत सरकार द्वारा दस हजार रुपए मिलेंगे। उन्होंने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार एवं नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन आदि द्वारा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इंस्पायर्ड अवॉर्ड में एक बार फिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय,जखौली की कक्षा 6 की छात्रा महक खान पुत्री मो. इल्तेज़ा खान का चयन हुआ है। वह नवाचारी प्रतियोगिता में अपने नवाचार पर आधारित मॉडल/प्रोटोटाइप आदि के साथ प्रतिभाग करेगी।जिसके...