परिषदीय विद्यालयों से जुड़ेंगे आंगनबाड़ी केंद्र
गाजीपुर, जून 29 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सैदपुर क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की अब परिषदीय विद्यालयों के साथ मैपिंग की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में एक किलोमीटर तथा शहरी क्षेत्रों में 500 मीटर की परिधि में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को निकटतम प्राथमिक विद्यालय से जोड़ा जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और स्कूल रेडीनेस जैसी सुविधाओं का समन्वित लाभ उपलब्ध कराना है। सैदपुर में 179 परिषदीय विद्यालय और 314 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के हॉट कुक्ड मील पोर्टल पर सभी केंद्रों की मैपिंग कर उनका यू-डायस कोड भी दर्ज किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय ने बताया कि जिला कार्यक्रम विभाग के समन्वय से एक सप्ताह में मैपिंग का कार्य पूरा किया जाएगा।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.