कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में एक से 14 तक बेसिक शिक्षा विभाग 'उल्लास साक्षरता पखवाड़ा' मना रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के सभी विकास खंडों के परिषदीय विद्यालयों में साक्षरता रैली निकाली गई। रैली में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं रसोइयों ने प्रतिभाग करते हुए साक्षरता के प्रति जागरूकता, शिक्षा के महत्व तथा निरक्षरता उन्मूलन का संदेश दिया। रैली के माध्यम से आमजन को शिक्षा के प्रति जागरूक एवं साक्षर बनने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं रसोइयों की सराहना करते हुए कहा कि उल्लास साक्षरता पखवाड़ा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साक्षरता एवं शिक्ष...