परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सभी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
बरेली, मई 11 -- परिषदीय उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में शैक्षिक सत्र में समग्र प्रगति पत्र (होलोस्टिक प्रोग्रेस कार्ड) का नया प्रारूप लागू किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी आदेश में अब कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन केवल शैक्षणिक उपलब्धि तक सीमित न रहकर बल्कि उनके व्यक्तित्व, व्यवहार, जीवन कौशल और रुचियों के आधार पर भी किया जाएगा। नये प्रारूप में प्रगति पत्र कुल आठ पेज का होगा। पहले पेज पर छात्र की सामान्य जानकारी और स्वास्थ्य विवरण दर्ज किया जाएगा। वहीं अगले चार पेज में संज्ञानात्मक विकास, व्यवहार, भावनात्मक स्थिति, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सीखने की प्रवृत्ति, जीवन कौशल और कलात्मक रुचियों का विस्तृत आकलन होगा। छठे पेज पर शिक्षक की तरफ से छात्र के बारे में सकरात्मक और सुधारात्मक टिप्पणियां दर्ज की जाएंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.