फतेहपुर, मार्च 5 -- फतेहपुर। परिषदीय स्कूलों में 16 मार्च से वार्षिक परीक्षा शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर स्कूल महानिदेशक के आदेश जारी होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है। प्रश्नपत्रों को तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। डायट से तीन सदस्यीय कमेटी की निगरानी में प्रश्नपत्रों को तैयार किया जाएगा। 14 मार्च से सभी स्कूलों में प्रश्नपत्रों को भेजा जाएगा। 20 मार्च को परीक्षा संपन्न होगी। जिले में 2123 परिषदीय स्कूलों में करीब 1.50 लाख बच्चे पढाई करते हैं। इन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही है, जो 20 मार्च तक परीक्षाएं संपन्न होंगी। परीक्षा दो पालियों में पहली पाली की परीक्षा साढे़ नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न साढ़े बारह बजे से ढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.