परिषदीय विद्यालयों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दायित्वों का निर्वहन करें शिक्षक
मऊ, अगस्त 8 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक एवं विभागीय कार्यों को लेकर शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी मुकेश कुमार ने शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अध्यापक अध्यापिकाएं अपने दायित्वों का निर्वहन समय से करें और विभागीय कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पठन-पाठन के साथ अभिलेखों का रखरखाव, विभागीय सूचनाएं और अन्य जरूरी कार्य भी समय से पूरे किए जाएं। विद्यालयों का कभी भी निरीक्षण किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बीईओ ने शिक्षकों को विभाग की ओर से मांगी जाने वाली सूचनाएं और अन्य कार्य समय से पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.