हरदोई, मार्च 20 -- हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में मानकविहीन झूले लगाए जाने की कोशिश दोबारा नाकाम हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामित कमेटी ने गुणवत्ताहीन झूलों के सैंपल को दोबारा से नकार दिया है। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की सुविधा के लिए झूले लगाए जाने हैं। प्रथम चरण में 700 से अधिक विद्यालयों में झूले लगाए जाने हैं। विभागीय जिम्मेदारों के मुताबिक, 469 विद्यालयों में झूले लगाए जाने को टेंडर हुआ था। कार्यदाई संस्था ने लगभग 20 प्रतिशत कम दर पर झूले लगाने का टेंडर हासिल किया है। हालांकि अब यही दर उसके गले की फांस बनती जा रही है। आज शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में झूलों की गुणवत्ता जांचने के लिए बनाई गई टीम ने झूलों के सैंपल की जांच की तो वो निर्धारित मानक 2.1 एमएम से 0.1 एमएम कम मोटाई का निकला। ऐसे में...