देवरिया, अप्रैल 14 -- देवरिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में रसोइयों के चयन एवं नवीनीकरण सत्र 2025-26 हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। रसोइयों का चयन एवं नवीनीकरण शासनादेशों में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा।उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नामांकित छात्र संख्या के आधार पर रसोइयों की संख्या का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। उसके बाद रिक्त पदों पर नए चयन व पात्र रसोइयों का नवीनीकरण किया जाएगा। अभ्यर्थी जिनके पाल्य संबंधित विद्यालय में अध्ययनरत हैं, वे अपना आवेदन संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य के पास जमा कर सकते हैं। ग्राम पंचायत/वार्ड स्तरीय समिति द्वारा 30 अप्रैल 2026 तक चयन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.