मथुरा, अप्रैल 7 -- ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में मुख्य अतिथि विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि देश के अनेक आईएएस, इंजीनियर, डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट परिषदीय विद्यालयों से ही निकले हैं और यहां के शिक्षक किसी भी निजी विद्यालय से कम नहीं हैं। कस्बे के रिद्धि रिसोर्ट में हुए कार्यक्रम में उन्होंने अपनी शिक्षा की शुरुआत भी प्राथमिक विद्यालय से होने का उल्लेख किया एवं शिक्षकों के टीईटी परीक्षा के विरोध को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर शिक्षकों के साथ हैं तथा शिक्षामित्रों का मानदेय और बढ़ाने की मांग आगामी विधानसभा सत्र में उठाएंगे। इसमें पीएमश्री विद्यालय नावली के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। खंड शिक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.