गाजीपुर, मार्च 25 -- गाजीपुर, संवाददाता। क्षेत्र सदर के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर बेलवा के परिसर में बुधवार को नवारंभ उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसका शुभारंभ ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने किया। बाल वाटिका में प्रवेश लेने वाले छात्रों और अभिभावकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाध्यापक गायत्री राय ने नव प्रवेशी छात्रों को माल्यापर्ण करते हुए रोरी चंदन लगाकर स्वागत किया। नामांकित छात्रों को कॉपी, पेंसिल और रबर भी दी गयी। बाल वाटिका में 15 छात्रों का नामांकन किया गया। नोडल शिक्षक संगीता दुबे ने बाल वाटिका कक्षा सभी अभिभावकों को दिखाते हुए हर गतिविधियों के संबंद्ध में जानकारी दी गयी। इस दौरान विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों की ओर से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुक्त चित्रकार भी किया गया। संचालन राजेश सिंह यादव ने किया। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.