कौशाम्बी, मार्च 13 -- शासन द्वारा बेसिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। विद्यालयों को बेहतर सुविधाओं से लैस करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कायाकल्प' अभियान के तहत अब परिषदीय विद्यालयों में भी कॉन्वेंट और पब्लिक स्कूलों जैसी व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सिराथू और कड़ा ब्लॉक के दर्जनों उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को हाईटेक मेज-कुर्सियां मुहैया कराई गई हैं। कड़ा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सौरई बुजुर्ग को भी 240 बच्चों के बैठने के लिए 80 कंबाइंड एल्यूमिनियम मेज-कुर्सियों की सौगात मिली है। लखनऊ से भेजी गई हाईटेक सीटें शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंचीं। इन सीटों की खासियत यह है कि एक सेट पर तीन छात्र आराम से बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। मेज और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.