देवरिया, अप्रैल 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। परिषदीय छात्र नए सत्र में बांसुरी कला पुस्तक से संगीत, नृत्य और चित्रकला के गुण सीखेंगे। पहली बार छात्रों को कक्षा तीन में कला विषय की अलग से पुस्तक उपलब्ध कराई गई है। इस पुस्तक से छात्र संगीत, पारंपरिक कला व सांस्कृतिक विरासत आदि से परिचित हो सकेंगे। जिले में कुल 2120 परिषदीय स्कूल संचालित हैं जिनमें कक्षा एक से आठवीं तक छात्र हिंदी, गणित, अंग्रेजी, हमारा परिवेश, विज्ञान व संस्कृत सहित विभिन्न विषयों की पढ़ाई करते हैं। अभी तक प्राथमिक कक्षाओं में छात्रों को कला की पढ़ाई मौखिक रूप से कराई जाती थी। इस बार बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी स्कूलों को कक्षा तीन में बांसुरी कला पुस्तिका उपलब्ध कराई है। यह भी पढ़ें- बांसुरी कला किताब से बच्चे सीखेंगे चित्रकारी पुस्तक को एनसीईआरटी ने तैयार किया है। विभाग का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.