गाजीपुर, अप्रैल 23 -- जमानियां। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही छात्रों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण शुरू हो गया है। एक अप्रैल से आरंभ हुए सत्र के तहत गुरुवार को प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को नई किताबें दी गईं। नई पुस्तकों को पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके साथ ही विद्यालयों में नए छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में समय पर पुस्तक वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि "स्कूल चलो अभियान" के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाकर अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नए सत्र में परिषदीय विद्यालयों में कि...