अमरोहा, मार्च 10 -- रहरा। शिक्षा की मुख्यधारा से कटे हुए बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित शारदा (स्कूल हर दिन आएं) कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र चंदनपुर पर आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास खंड गंगेश्वरी क्षेत्र के लगभग 100 परिषदीय शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र बिंदु आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान करना, उनका नामांकन सुनिश्चित करना और सबसे महत्वपूर्ण, विद्यालयों में उनके ठहराव को बढ़ाना रहा। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए विद्यालय में बच्चों के ठहराव विषय पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि नामांकन के बाद भी कई बच्चे किन्हीं कारणों से स्कूल छोड़ देते हैं। उन्होंने इन समस्याओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.