आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार को अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन प्रश्नपत्र वितरण को लेकर भारी अव्यवस्था देखने को मिली। जिससे प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई विद्यालयों के शिक्षक सुबह से बीआरसी कार्यालयों में प्रश्नपत्र लेने के लिए मशक्कत करते नजर आए। मुख्यालय से प्रश्न पत्र न आने के कारण अधिकांश विद्यालयों के शिक्षक निराश लौट गए। हालांकि पहले दिन मौखिक परीक्षा होने के कारण ज्यादा दिक्कत नहीं आई। परीक्षाएं 20 मार्च तक दो पालियों में संचालित होंगी। सठियांव, अजमतगढ़, बिलरियागंज समेत कई बीआरसी कार्यालयों में सुबह निर्धारित समय पर जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिले। इसके चलते दूरदराज से पहुंचे प्रधानाध्यापक और शिक्षक काफी देर तक बाहर इंतजार करते रहे।...