हरदोई, मार्च 10 -- हरदोई, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में मानक विहीन झूले नहीं लग पाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा के निर्देश पर गठित कमेटी ने गुणवत्ताहीन झूलों के सैंपल को नकार दिया है। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की सुविधा के लिए झूले लगाए जाने हैं। प्रथम चरण में सात सौ से अधिक विद्यालयों में झूले लगाए जाने हैं। विभागीय जिम्मेदारों के मुताबिक 469 विद्यालयों में झूले लगाए जाने के लिए टेंडर हुआ था। कार्यदाई संस्था झूले लगाने ही जा रही थी, मुख्य विकास अधिकारी ने गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उपायुक्त श्रम एवं रोजगार रवि प्रकाश सिंह, एक्सीएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रदीप कुमार पाल, एई पीडब्लूडी आलोक सिंह की तीन सदस्यीय समिति को गुणवत्ता की जांच सौंपी थी। जांच के दौरान जीआई पाइप से झूले न बने होने के कारण झूलों का सैंपल फेल...