परिषदीय विद्यालयों में चलेगा डियर अभियान
गाजीपुर, जुलाई 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों में पढ़ने की संस्कृति विकसित करने और मोबाइल आदि के प्रयोग कम करने के लिए अब शासन के निर्देश पर प्रयास शुरू होगा। अब विद्यालयों में ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड (डियर) अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन 60 मिनट पाठ्य पुस्तकों से इतर छात्रों के किताब, कहानी, कविता के पढ़ने पर फोकस किया जाएगा। इसमें छात्रों को अपनी रुचि की किताबें पढ़ने के लिए विद्यालय की समय-सारिणी में पुस्तकालय का एक घंटा भी निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों के निर्देशन में समय-समय पर विभिन्न पढ़ने व लिखने की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ताकि पढ़ना छात्रों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन सके।जनपद के 2266 परिषदीय विद्यालयों में स्क्रिन टाइम कम करने के लिए समाचार पत्र पढ़ने व इससे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.